हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों बदला मौसम, अगले तीन घंटे में होगी तूफ़ानी बारिश
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से करवट ले रहा है, जिसके चलते बारिश आने के आसार बन गए है। हरियाणा के मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, कैथल, अंबाला, पंचकुला जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है।
आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 25.07.2026 @ सांय 7.55 बजे जारी... अगले तीन घंटो में भिवानी, हिसार, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, कैथल, अंबाला, पंचकुला जिलों में हवाओं के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की और जैसलमेर, गुना, सीधी, डेल्टागंज से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी होने से कहीं कहीं बारिश हो रही है।
अरब सागर से नमी वाली हवाएं तथा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 25 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है परंतु 27 जुलाई से मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है जिससे 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है ।
