चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, हुई झमाझम बारिश
Udaipur Times, IMD Forecast: चंडीगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। जिसके चलते चंडीगढ़ में बारिश हुई। इस बारिश से चंडीगढ़वासियों को गर्मी और उमष से काफी राहत मिली है। शहर के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
पिछले कई दिनों से तेज धूप और अत्यधिक नमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। आज बुधवार सुबह से मौसम ने करवट ली और शहर के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि लगातार बारिश की गतिविधियों से तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती रहेगी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियां और सक्रिय होने के साथ शहर में मौसम सुहावना बना रह सकता है।
