कल 21 जुलाई का मौसम : नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय ! देखें देश के किन-किन राज्यों में होगी बरसात ?

 | 
कल 21 जुलाई का मौसम : नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय ! देखें देश के किन-किन राज्यों में होगी बरसात ? 

Udaipur Times, Kal Ka Mausam, Weather Report : उत्तर भारत में कल 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी WD उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों के करीब पहुंच रहा है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर देखने को मिलेगा। इस WD के प्रभाव से इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां काफी तेज होंगी और कई इलाकों में अति भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

इसके साथ ही उत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और इससे लगते उत्तर प्रदेश के जिलों पर बना सक्रिय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी मैदानी इलाकों में मॉनसून को पूरी तरह से सक्रिय करेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

कल खासकर जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में नए WD का प्रभाव ज्यादा रहेगा। जम्मू कश्मीर के ज्यादातर जिलों, उत्तर पंजाब, उत्तरी हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और मध्य हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वांचल के जिलों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इन इलाकों में ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर अति भारी बारिश भी संभव है।

उत्तराखंड, पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, उत्तर राजस्थान, अवध, दक्षिण पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हालांकि इन क्षेत्रों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश और कहीं कहीं अति भारी बारिश भी संभव है।

कल उत्तर भारत में दो प्रमुख मौसमी सिस्टम बारिश की गतिविधियों को बढ़ाएंगे। नए WD का मुख्य और भारी बारिश वाला प्रभाव जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर रहेगा, जबकि उत्तर मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और इससे लगते उत्तर प्रदेश पर बना सक्रिय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मैदानी इलाकों में मॉनसून की गतिविधियों को तेज करेगा।

कल के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बरसात और भी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान का बड़ा भूभाग मूसलाधार बारिश की जद में होगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी मॉनसून सक्रिय बना रहेगा और रुक रुककर भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

आने वाले दिनों में उत्तर भारत में मॉनसून का यह सक्रिय दौर और मजबूत होने की संभावना है। खासकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का फैलाव बढ़ेगा और कई इलाकों में लगातार तेज से मूसलाधार बरसात देखने को मिल सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News