कल 22 जुलाई का मौसम : नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय ! दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 | 
कल 22 जुलाई का मौसम : नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय ! दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

Udaipur Times, Weather Alert : देशभर में मौसम करवट ले चुका है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब मुख्य रूप से पहाड़ी राज्यों को प्रभावित करेगा, जबकि मैदानी इलाकों में इसका सीमित असर पंजाब तक रहेगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर के लगभग सभी जिलों में बड़े पैमाने पर मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह तेज बारिश हो सकती है।

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी जिलों में ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम और कुछ जगह भारी बारिश संभव है। सिस्टम के पश्चिम की तरफ खिसकने से मध्य और पूर्वी पंजाब में बारिश के आसार कम होंगे और बादलवाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

हरियाणा और दिल्ली से भी सिस्टम का प्रभाव कमजोर होता जा रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियां और घटेंगी। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं तेज बारिश संभव है, जबकि उत्तर और पूर्वी हरियाणा सहित दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।

राजस्थान में कल बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के आसपास सक्रिय चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान में अनेक जगह मध्यम से भारी बारिश होगी, जबकि उत्तर, मध्य और पूर्वी राजस्थान में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी।

कल 22 जुलाई का मौसम : नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय ! दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश पर से लगभग सभी प्रमुख मौसमी सिस्टम गुजर चुके हैं। राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ से आंशिक बादलवाही वाला रहेगा। दोपहर बाद अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में बिखरे तौर पर हल्की बारिश, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित इंदौर, उज्जैन, निमाड़, भोपाल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में ज्यादातर जगह मध्यम से भारी और कुछ जगह अति भारी बारिश संभव है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान:

मध्य भारत के आसपास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अगले 4 से 5 दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News