Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मंगलवार को कई इलाकों में बादल छाए और हल्की बारिश दर्ज हुई। बीकानेर और उसके आसपास के एरिया में दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश गिरी।
इसके अलावा अन्य शहरों में दिन में धूप निकली, जिससे तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। वही दूसरी और, शेखावाटी एरिया के जिलों जयपुर में रात के समय हल्की ठंडक रही।
विभाग ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम साफ रहने, धूप निकलने और दिन में हल्की गर्मी रहने की संभावना जताई है।
विभाग ने बताया की पिछले दिनों हुई बारिश से सुबह-शाम के मौसम में बदलाव हुआ है। जयपुर, सीकर, चूरू सहित कई जिलों में रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। यहां रात का तापमान 20 डिग्री के करीब है। मंगलवार को रात का सबसे कम तापमान उदयपुर में 19 डिग्री के करीब रहा।
मौसम विभाग जयपुर ने आज से राज्य में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वहीं एंटी साइक्लोन बनने से पश्चिमी जिलों में एक बार फिर से तापमान बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है।