कोहरे में लिपटी रही लेकसिटी की सुबह, बादलों में छुपा सूरज


कोहरे में लिपटी रही लेकसिटी की सुबह, बादलों में छुपा सूरज

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

 
cold temperature

उदयपुर,4 दिसंबर 2023। लेकसिटी में पश्चिमी विक्षोभ की बारिश के बाद से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। पिछले तीन दिन से लगातार सुबह और शाम कोहरा छा रहा है। वहीं, शहर में दूसरे दिन सोमवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

दिन के तापमान में 2 डिग्री गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है। बादलों और ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। दिन भर सूरज नहीं निकला और बादलों के कारण बारिश के आसार बने रहे। 

 सर्दी से बचाव के लिए जले अलाव

बादलों के कारण धूप भी नहीं निकली और ठंडी हवाओं ने सर्दी का प्रभाव बढ़ा दिया। स्कूली बच्चे सर्दी से बचाव के लिए कोट, स्वेटर, ऊनी कैप्स, ग्लव्ज आदि पहनकर निकले। वहीं, ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने भी जैकेट्स, शॉल, मफलर आदि से बचाव किया। दिन में भी शाम सा नजारा दिखा। कई लोगों ने दिन में ही अलाव तापे। शाम ढलते ही सर्दी का प्रभाव और बढ़ गया। लोग घरों में रजाइयों में रहे।

हल्की बारिश होने की संभावना

उदयपुर में दिसम्बर में औसत बारिश का आंकड़ा 2.2 मिमी है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान दिसंबर के औसत से 7.6 डिग्री कम और रात का 0.8 डिग्री ज्यादा है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal