Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट ! देखें आज की वेदर रिपोर्ट

 | 
 हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट ! देखें आज की वेदर रिपोर्ट 

Aaj Ka Mausam 14 July 2026, आज का  मौसम, आज 14 जुलाई का मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है। 

मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार आज कई राज्यों में बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mausam

आज 14 जुलाई मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा...

समुद्र तल पर मानसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर होते हुए दक्षिण असम तक फैली हुई है।

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर बना हुआ है। Aaj Ka Mausam

उत्तर-पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों पर 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिण बांग्लादेश और आसपास 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

उत्तर-पूर्वी असम और आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mausam

आज का मौसम

पूर्वोत्तर भारत, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालयी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mausam

पंजाब, हरियाणा, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News