Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान

 | 

Udaipur Times, Aaj Ka Mousam 30 May 2026, आज का मौसम, आज 30 मई को कैसा रहेगा मौसम : आज देशभर में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। आज नौतपे का छठा दिन है और आज भी नौतपे का असर कई राज्यों में जमकर रहने वाला है। देशभर में मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है और कई राज्यों जमकर नौतपे की गर्मी पड़ने वाली है।

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी उतार चढ़ाव आया हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

आज 30 मई शनिवार को मौसम....

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 30 मई को दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है जो अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब लू खत्म होने वाली है।

बारिश से राहत

दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 30 मई को दिल्ली का तापमान नॉर्मल रहने की संभावना है। वहीं 31 मई के लिए तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam

आंधी और बारिश 

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा का मौसम 

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना  है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि  से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। Aaj Ka Mousam

पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान में भी नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 30 और 31 मई को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

भारी बारिश और तूफान

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam

मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को तटीय पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

 झारखंड और ओडिशा में 31 मई से 4 जून तक तथा बिहार में 31 मई को कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। Aaj Ka Mousam

अच्छी बारिश

दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय है। तमिलनाडु के 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होगी। कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 31 मई से तमिलनाडु, पुडुचेरी में तापमान कम हो सकता है। Aaj Ka Mousam

बारिश का दौर

अरुणाचल प्रदेश में 1 से 4 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News