Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत कई राज्यों में आज बारिश की चेतावनी ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 17 June 2026, आज का मौसम, आज 17 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 17 जून बुधवार को मौसम कैसा रहेगा....
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र के और अधिक हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।
दक्षिण ओडिशा तट और उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण ओडिशा तट और उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश तट से दक्षिण तमिलनाडु तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर एक ट्रफ के रूप में विस्तारित है।
आज सभी राज्यों का मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। Aaj Ka Mousam
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ भागों और पंजाब में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक विदर्भ, कोंकण एवं गोवा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ और राजस्थान के कुछ अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति बनी रह सकती है।
