Aaj Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Aaj Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 10 July 2026, आज का मौसम, आज 10 जुलाई का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 10 July

चलिए जानते है आज 10 जुलाई शुक्रवार को मौसम कैसा रहेगा....

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं, जिससे अगले 2 से 3 दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा।

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र (well-marked low-pressure area) बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) समुद्र तल से 9.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकता है। Aaj Ka Mausam इसके 9 जुलाई की दोपहर तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और उसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार समुद्र तल पर मौसमी मॉनसून ट्रफ (monsoon trough) उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है। यह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

समुद्र तल पर ऑफशोर ट्रफ (offshore trough) दक्षिण गुजरात से केरल तक फैली हुई है। Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ उत्तर-पूर्व अरब सागर से सिक्किम तक गुजरात और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तथा उससे सटे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बने स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के बीच (समुद्र तल से 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊपर) फैली हुई है।

आज का पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mausam

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News