Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में होगी आज भारी बारिश ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Udaipur Times, Aaj Ka Mousam 31 May 2026, आज का मौसम, आज 31 मई को कैसा रहेगा मौसम : आज देशभर में मौसम फिर से बदलने वाला है। आज नौतपे का सातवां दिन है और आज भी नौतपे का असर कई राज्यों में जमकर रहने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। देशभर में मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है और कई राज्यों जमकर नौतपे की गर्मी पड़ने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 31 मई शनिवार को मौसम....
देश के अधिकांश हिस्सों में 31 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। रविवार को कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने वाली है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने वाली है। Aaj Ka Mousam
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना लगाई गई है। दिल्ली-NCR में भी बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश हो सकती है।
बिहार झारखंड में आज का मौसम
पूर्वी और मध्य भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाओं व बिजली गिरने का खतरा है। कहीं-कहीं भारी बारिश होने वाली है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बरसात होने वाली है। Aaj Ka Mousam
असम और मेघालय में आज का मौसम
पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में IMD के अनुसार भारी बारिश होने वाली है। सिक्किम और उत्तरी पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
दक्षिण भारत में केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में और केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने वाली है। तटीय और दक्षिणी कर्नाटक में और तमिलनाडु के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने वाली है।
