Weather Update : हरियाणा-राजस्थान समेत 12 राज्यों में गर्मी का रेड अलर्ट ! साथ ही होगी भारी बारिश !

 | 

Udaipur Times, Weather Update : देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे आम जनजीवन काफी परेशानी में आ गया है। देशभर में कल से नौतपा भी शुरू होने वाला है इससे देशभर में गर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है।  भारत के 97 शहर दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में आज शामिल हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र के 37 शहरों में तापमान 47°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 और 27 मई को तापमान और बढ़ सकता है। Weather Update

तेलंगाना के 7 जिलों में हीटस्ट्रोक के कारण इस गर्मी सीजन में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तेलंगाना के हैदराबाद, रंगारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, मुलुगु, महबूबनगर में 26 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। Weather Update

अगले दो दिन का मौसम

25 मई: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी और हीटवेव का असर रहेगा; आसमान साफ और धूप तेज रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों और असम, मेघालय में बारिश और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। Weather Update

26 मई: मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, बंगाल में गरज के साथ तूफान का अलर्ट है। Weather Update

विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 11 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में आज हीटवेव का रेड और 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News