Weather Update : हरियाणा समेत इन 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी, जाने IMD की चेतावनी ?

 | 

Udaipur Times, Weather Update : देश में गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता नजर आ रहा है। जिससे लोगों का बुरा हाल हो रखा है । मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी क्षेत्र के बड़े हिस्सों में भीषण से अति भीषण गर्मी और लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में भयंकर लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार सुबह से अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना सहित कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा। इसके साथ- साथ विभाग के ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 से 29 मई के बीच गर्मी और लू की गंभीर स्थिति बनी रहने के आसार हैं। वही पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर अति भीषण लू चलने का अनुमान बताया है।

विभाग ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश कि राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में 28 मई तक उच्चतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उसके बाद ही कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम भाग में 28 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले दिनों में 29 से 31 मई के बीच अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञानियों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News