Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें नई मौसम अपडेट

 | 

Aaj Ka Mousam 24 May 2026, आज का मौसम, आज 24 मई को कैसा रहेगा मौसम : हरियाणा-रास्थान समेत देशभर में मौसम का मिजाज करवट ले चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कल 25 मई से देशभर में नौतपा भी शुरू होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की 15 राज्यों  में आज एक बार फिर से मौसम बदलेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा और बहिष गर्मी अपना जमकर कहर दिखती रहेगी। 

हाल ही में पिछले दिनों हुई बारिश से कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में नॉर्मल बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

चलिए जानते है आज 24 मई रविवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में गर्मी और लू ने लोगों की चिंता का बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया है की हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही और धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जबकि UP और MP समेत सभी राज्यों में हीटवेव का असर जमकर रहने वाला है। Aaj Ka Mousam 24 May

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया WD एक्टिव होने से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय हिस्सों पर बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है पश्चिमी घाट के हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और गोवा में बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

मौसम विभाग ने बताया है की आंधी-बारिश की गतिविधियां अब आगे से आगे बढ़ने वाली है। Aaj Ka Mousam 24 May

दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान येलो अलर्ट बताया है। इस दौरान कुछ हिस्सों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बूंदाबांदी या हल्की बौछारें हो सकती हैं। इसके बाद अगले 5 दिन तक लू का अलर्ट भी जारी है। Aaj Ka Mousam 24 May

राजस्थान में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से राजस्थान के अधिकांश जिलों में ज्यादा अधिक भीषण गर्मी होने का अनुमान लगाया है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने वाला है। फिलहाल, राज्य के कुछ हिस्सों में तेज धूल भरी हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी से आंशिक राहत मिली। इस बीच कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती हैं। Aaj Ka Mousam 24 May

मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार,  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 23 मई को अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में प्रवेश कर गया है, जिसके बाद दक्षिण भारत के तटीय भागों पर मौसम का मिजाज बदल सकता है। Aaj Ka Mousam  अधिकांश हिस्सों पर तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News