हरियाणा में अगले 5 दिन मौसम रहेगा खराब, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है। 28 मई के बाद प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, आंधी और बादल छाए रहने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक हरियाणा में मौसम के बदले हुए तेवर बने रह सकते हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण फिलहाल लू चलने की आशंका कम हो गई है। Haryana Weather
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान : हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। Haryana Weather
जिसके आंशिक प्रभाव से 2 जून रात्रि से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं, बिजली गिरने और अचानक होने वाली बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है। किसानों को भी मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। Haryana Weather
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे फिलहाल भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।
