गिट्स में “ऐन हाउ टू क्रैक जे.ई.ई मेंस” पर वेबीनार

 | 
गिट्स में “ऐन हाउ टू क्रैक जे.ई.ई मेंस” पर ऑनलाइन एक्सपर्ट वेबीनार का आयोजन
 

गीतांजलि इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में “ऐन हाउ टू क्रैक जे.ई.ई मेंस” पर एक दिवसीय ऑनलाइन एक्सपर्ट वेबिनार का आयोजन किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ विकास मिश्रा ने बताया कि बच्चों का दिमाग उस पानी की धारा की तरह कोमल  होता है जिसे अगर सही दिशा ना दिया जाए तो वहां अनियंत्रित होकर विघटनकारी हो जाती है। यही ऊर्जा यदि सही दिशा में लगाई जाए तो वह संचित होकर उज्जवल भविष्य का निर्माण करती है आज के युवाओं में जल्दी से जल्दी हर लक्ष्य को पूरा करने की होड़ होती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सफलता की दौड़ में कई बार जल्दबाजी के शिकार हो जाते हैं इसलिए हमें जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहिए चाहे वह किसी संस्थान में एडमिशन के लिए हो या किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए क्योंकि जल्दबाजी में उठाया गया कदम कई बार नुकसानदेह साबित होता है। 

इस कार्यक्रम 12 वीं  के बच्चों को सही दिशा दिखाने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में एमके जैन क्लासेस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एम.के. जैन को आमंत्रित किया गया था । श्री जैन ने 12वीं के छात्रों को जेईई और अदर कंपनी कंपटीटिव एग्जाम को कैसे क्रैक किया जाय इस पर चर्चा किए उन्होंने कहा कि आपके पास अवसरों की भरमार है आप अपनी मेहनत लगन और कैरियर की सही दिशा को पकड़ने से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

आरबीएससी के रिजल्ट अनाउंस के इस अवसर पर बच्चों के मन में उठ रहे जिज्ञासा को श्री जैन ने उनके सवालों के उत्तर देकर शांत किए कार्यक्रम का संचालन 94.3 माय एफएम के आर जे मिस्टर मि. काव्य द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे उदयपुर जून से 186 से ज्यादा लोगों ने छात्रों ने भाग लिया।  

इस वेबीनार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वित्त नियंत्रक बी एल जांगिड़ सहित सभी विभागों विभागों के विभागाध्यक्ष व संपूर्ण गीतांजलि परिवार ने कार्यक्रम का लाभ उठाया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News