वीक ऑफ हैप्पीनेस कार्यक्रम प्रारम्भ

ईसवाल व आसपास के क्षेत्रों में कपड़े वितरित किए गए। दीपावली गिफ्ट बॉक्स का चित्रकूट नगर स्थित कच्ची बस्तियों में वितरण किया गया और वहां के बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। 
 | 
बीइंग मानव एवं नारीत्व संस्थान के साझे में वीक ऑफ हैप्पीनेस कार्यक्रम का आज से शुभारंभ किया गया।

उदयपुर। एम स्क्वायर फाउंडेशन के बैनर तले बीइंग मानव एवं नारीत्व संस्थान के साझे में वीक ऑफ हैप्पीनेस कार्यक्रम का आज से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका कनिष्का श्रीमाली ने बताया कि आज ईसवाल व आसपास के क्षेत्रों में कपड़े वितरित किए गए। दीपावली गिफ्ट बॉक्स का चित्रकूट नगर स्थित कच्ची बस्तियों में वितरण किया गया और वहां के बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। 

बीईंग मानव टीम द्वारा शहर में आगामी दीपावली त्यौहार के अवसर पर यह आयोजन प्रारम्भ किया गया है। प्रिया सचदेव ने बताया कि पूरे सप्ताह विविध गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिसमें फूड डोनेशन ड्राइव, रंगोली, हैप्पीनेस बॉक्स, आदि शामिल है। सभी गतिविधियां 27 अक्टूबर तक चलेगी। 

कार्यक्रम में शिवानी देवड़ा, जागृत श्रीमाली, ओम टॉक, हर्षिता चौहान, प्रियल जाॅनी, संजू ने सहयोग किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News