डॉ. सी पी जोशी का स्वागत, आर एम वी में कार्यकर्ता सम्मेलन

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ सी पी जोशी के उदयपुर आगमन पर आज शाम एयर पोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

 | 
डॉ. सी पी जोशी का स्वागत, आर एम वी में कार्यकर्ता सम्मेलन

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ सी पी जोशी के उदयपुर आगमन पर आज शाम एयर पोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागतकर्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विरेन्द्र वैष्णव,झाडोल विधायक हिरालाल दरांगी,नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष गीता देवी पालीवाल, उदयपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली,पूर्व ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा,युवा नेता विवेक कटारा, जीत सिंह चुण्डावत,राजसमन्द जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवकीनन्दन गुजर्र,मावली पूर्व विधायक डांगी,चितौड जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा,निम्बाहेडा पूर्व विधायक उदयलाल आंजना, पूर्व जिला प्रमुख केवलचन्द लबाना,झाडोल से प्रदेश प्रतिनिधि रामलाल गायरी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह टांक,महामंत्री कमलनयन खण्डेलवाल,राजेश जैन ,पंकज शर्मा, सलीमुद्विन पठान सहित सैकडो कार्यकर्ताओ ने पुष्प माला से स्वागत किया।

कल मध्याह 12.15 बजे आर एम वी सभागार में शहर व देहात जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा उदयपुर संभाग का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया है जिसकी अध्यक्षता डॉ सी पी जोशी करेंगे। जिसमें उदयपुर व संभाग भर के सभी कनिष्ठ व वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News