नमो विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य के उदयपुर प्रवास पर संभाग स्तर पर मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर , शॉल ,उपरणा औटाते हुये संभाग स्तरीय कार्यकरिणी द्वारा शानदार स्वागत किया गया।
नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य के उदयपुर प्रवास पर संभाग स्तर पर मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर , शॉल ,उपरणा औटाते हुये संभाग स्तरीय कार्यकरिणी द्वारा शानदार स्वागत किया गया।
संभाग अध्यक्ष सुनिल कुमार खुराना ने बताया कि उदयपुर प्रवास पर विज्ञान समिति, अशोक नगर पर माननीय रवि ने उद्बोधन किया और मोदी जी के मिशन 2019 को सफल बनाने का सभी आगन्तुको से वचन लिया।
संभाग अध्यक्ष सुनिल कुमार खुराना ने बताया कि सभा मे संभाग सयोंजक रमेश प्रकाश माहेश्वरी, संभाग उपाध्यक्ष ब्रजेश सेठी, जिला अध्यक्ष मुख्य शाखा, अरविंद अजमेरा, जिला अध्यक्ष युवा शाखा राणा जायसवाल, जिला अध्यक्ष आई.टी.कुँवरजीत सिंह, जिला महामंत्री रोहित टांक और ब्यावर से आये प्रदेश सचिव मुकेश सोनी, जिला अध्यक्ष महिला शाखा राजकुमारी जोशी, नगर अध्यक्ष महिला शाखा मंजू गहलोत, नगर अध्यक्ष युवा शाखा प्रमोद शर्मा और उदयपुर संभाग के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, आमसभा में 500 से ज्यादा लोगो ने शिरकत की।
