कुं. अमर शहीद प्रताप सिंह बारहठ जयन्ती शहादत दिवस 24 मई को

राजस्थान के भगत सिंह के नाम से मशहूर क्रान्तिकारी केसरी सिंह बारहठ के पुत्र कुंवर अमर शहीद प्रताप सिंह बारहठ की जयन्ती एवं शहादत दिवस पर रॉयल्स ग्रंुप के तत्वावधान में आगामी 23 से 24 मई को उनकी याद में एक विराट कवि सम्मेलन पुष्पांजली एवं रक्तदान कार्यक्रम किया जायेगा ।

 | 

आयोजन सचिव विष्णु प्रताप सिंह चारण ने बताया कि क्रान्तिकारी कंु. अमर शहीद प्रताप सिंह बारहठ की जयन्ती एवं शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार 23 मई को सुखाडिया ओडिटोरियम विश्वविद्यालय परिसर में रात्रि 08 बजे से वीर रस का विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा ।

आयोजन सचिव रायल्स ग्रुप ने बताया कि 23 मई को वीर रस के वीराट कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, अध्यक्षता औंकार सिंह लखावत, अध्यक्ष धरोहर प्राधीकरण राज्य सरकार होंगे, सी.डी. देवल, विषिष्ठ अतिथि होंगे ।

ये होंगे कवि-

आयोजकर्ता रायल्स ग्र्रुंप के श्री संजय सिंह बारहठ ने बताया कि कवि सम्मेलन में श्री विनित चौहान- अलवर, डॉ. श्याम सुन्दर अकिंचन- मथुरा, राजकुमार बादल- शक्करगढ, डॉ. कविता किरण- फालना, पण्डित सुनिल व्यास- मुम्बई, राहुल शर्मा – उज्जेन, हिम्मत सिंह उज्जवल- भारोडी, आनन्द रत्नु – नागौर, छेलु प्रसुन्न बीकानेर, दिनेश बन्टी – शाहपुरा, कार्यक्रम के सूत्रधार सिद्धार्थ देवल- उदयपुर होंगे।

प्रताप सिंह बारहठ सम्मान

वर्ष 2015 का कुंवर प्रताप सिह बारहठ सम्मान सहित अभिनव नागौरी को प्रदान किया जायेगा । पुष्पंजली व रक्तदान 24 मई को प्रातः 9.00 बजे शहीद स्मारक टाउन हॉल पर स्वतंत्रा सेनानी बलिदानी कुंवर प्रतापसिंह बारहठ को पुष्पांजली दी जायगी ।

इसी दिन श्री भूपाल करणी छात्रावास में रक्तदान तथा निशुल्क जॉच शिविर प्रातः 10.30 बजे लगाया जायेगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News