पकड़ने गए थे डोडा चूरा, 30 लाख रूपये और हाथ लगे

पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी टीम) पिण्डवाड़ा हाइवे पर डोडा चूरा पकड़ने गई थी। डोडा चूरा तो हाथ लगा ही साथ में हवाला के तीस लाख रूपये भी हाथ लग गए। मुखबिर से प्राप्त एसओजी मादक द्रव्यों की तस्करी की सूचना पर पिण्डवाड़ा हाइवे पर निम्बाहेड़ा से उदयपुर आती हुई एक बस को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पास से करीब पौने सात किलो डोडा चूरा बरामद किया गया वहीँ बस की अन्य सवारी की तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति से पास से तीस लाख रूपये से भरा बैग भी बरामद किया गया।

 | 

पकड़ने गए थे डोडा चूरा, 30 लाख रूपये और हाथ लगे उदयपुर 29 मार्च 2019, पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी टीम) पिण्डवाड़ा हाइवे पर डोडा चूरा पकड़ने गई थी। डोडा चूरा तो हाथ लगा ही साथ में हवाला के तीस लाख रूपये भी हाथ लग गए। मुखबिर से प्राप्त एसओजी मादक द्रव्यों की तस्करी की सूचना पर पिण्डवाड़ा हाइवे पर निम्बाहेड़ा से उदयपुर आती हुई एक बस को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पास से करीब पौने सात किलो डोडा चूरा बरामद किया गया वहीँ बस की अन्य सवारी की तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति से पास से तीस लाख रूपये से भरा बैग भी बरामद किया गया।

अवैध मादक द्रव्यों की रोकथाम हेतु चलाये गए अभियान के तहत राजस्थान पुलिस के एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली की पिण्डवाड़ा हाइवे पर निम्बाहेड़ा से उदयपुर आने वाली बस में अवैध डोडा चूरा की तस्करी की जा रही है तो एसओजी टीम ने बस को तलाशी ली जिसमे जोधपुर निवासी विकास विश्नोई पिता भाकरराम से करीब पौने सात किलो डोडा चूरा से भरा बैग पाया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी बस में खैरोदा निवासी भैरूलाल शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा तीस लाख रूपए से भरा बैग लेकर निम्बाहेड़ा से उदयपुर आ रहा था। उक्त बैग उसे निम्बाहेड़ा के एक व्यापारी ने उदयपुर के अमल का कांटा के पास सोने-चांदी का काम करने वाले सिद्धार्थ जैन नामक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिया था। एसओजी टीम ने जब भैरूलाल से इस राशि के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। इस पर एसओजी ने यह राशि जब्त कर ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News