हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय ! तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

 | 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय ! तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। आज हरियाणा में आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। IMD ने आज पूरे हरियाणा में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 

जानकारी के अनुसार पंजाब के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सरकुलेशन और पहाड़ों की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज रात से राज्य का मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों (11 से 13 जून) तक प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तरी और मध्य हरियाणा के जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और पंचकूला में देखने को मिलेगा। Haryana Weather

इन इलाकों के 50 से 75 फीसदी तेज बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा सिरसा, हिसार, भिवानी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि जनू के 11 दिनों में यह तीसरा पश्चिमी विक्षोभ है। Haryana Weather

बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

पंचकूला, अंबाला, फतेहाबाद, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा समेत सभी जिलों में मौसम विभाग ने पूरे बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज राज्य में सामान्य तौर पर 40 से 50 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लेकिन, कई जिलों में अचानक हवा की गति 60 से 70 किमी/घंटा से 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। Haryana Weather 

HAU ने कहा..

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। Haryana Weather

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने वाला है। जिसके आंशिक प्रभाव से 11 जून रात्रि से 13 जून के दौरान तेज हवाएं और बारिश होने वाली है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News