हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय ! इस दिन से होगी झमाझम बारिश ?

 | 

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है जिस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रदेश ही पूरे देशभर में आज से 2 जून तक के लिए नौतपा शुरू हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने 1 जून तक की मौसम रिपोर्ट जारी कर दी है। 

आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी की गई नई रिपोर्ट के अनुसार 1 जून तक मौसम कैसा रहने वाला है और प्रदेश में किस दिन बारिश होने वाली है और गर्मी को लेकर क्या अलर्ट जारी किया गया है। आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

25 मई, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना  है। परंतु 29 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि  से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी  या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। 

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News