दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! भारी बारिश का अलर्ट, देखें 24 अगस्त तक की वेदर रिपोर्ट

 | 
दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! भारी बारिश का अलर्ट, देखें 24 अगस्त तक की वेदर रिपोर्ट  

Udaipur Times, Weather Report, मौसम अपडेट : दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है, विशेषज्ञों की नई रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 24 अगस्त के बीच मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ (WD) के प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मध्य प्रदेश: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना रहेगी।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान: हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। Weather Report

दक्षिण-पश्चिम ,पूर्व हरियाणा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना रहेगी।

दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश: कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। Weather Report

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा के  सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी , महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर, पलवल, फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना रहेगी।

उत्तर हरियाणा में आज बारिश का आखिरी दिन होगा। Weather Report

राजस्थान का मौसम 

हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली और अजमेर में बारिश की संभावना ज्यादा रहेगी। इन इलाकों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिलेगी।

बीकानेर, नागौर, शेखावाटी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। Weather Report

वहीं जालौर, सिरोही, जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में बारिश की संभावना काफी कम रहेगी। कुछ स्थानों पर बादल छाने या बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है, लेकिन ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

आगे का मौसम

24 अगस्त के बाद उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून ब्रेक की स्थिति बनने की संभावना है।

24 अगस्त से 1 सितंबर के बीच मानसून ब्रेक रहने वाला है। Weather Report

1 सितंबर के बाद कुछ इलाकों में दोबारा बारिश की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News