Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में कल 24 अक्टूबर की देर रात से राज्य में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है की, आंशिक प्रभाव वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी हो जाएगा। इस बदलाव के कारण 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा और कई जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विभाग के मुताबिक, इस मौसमी बदलाव के दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होगा। वहीं, बादलों की आवाजाही के कारण रात (न्यूनतम) के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के पास बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान गुरुग्राम में 33.8°C दर्ज किया गया। इसके अलावा नूंह में 33.5°C, हिसार में 33.1°C, चरखी दादरी में 33.1°C और फरीदाबाद में 33.1°C रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान पंचकूला में 29.1°C दर्ज किया गया।
प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में गुरुग्राम (14.0°C) और पंचकूला (14.3°C)। दूसरी तरफ, सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान नूंह में 21.6°C और झज्जर में 20.7°C रिकॉर्ड किया गया।