हरियाणा में तीन सितंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ! IMD का अलर्ट, देखें नई मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में तीन सितंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ! IMD का अलर्ट, देखें नई मौसम रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हरियाणा में आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद तीन सितंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी जिलों में हल्की वर्षा की गतिविधियां होने की संभावना है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के अंतिम दिनों में हिसार में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ गई, जिससे लोग दिनभर गर्मी से बेहाल रहे। Haryana Weather

पश्चिमी हवाएं फिलहाल वर्षा में बनी हैं बाधा

 नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तरी जिलों में मानसून टर्फ के प्रभाव से अंबाला और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां हुई हैं। 

वहीं पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा के अन्य हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां नहीं हो पा रही है। Haryana Weather उन्होंने बताया कि इन दिनों बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिमी राज्यों की तरफ बढ़ेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News