हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय ! 24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, देखें कब होगी बारिश ?

 | 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय ! 24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, देखें कब होगी बारिश ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में जल्द ही नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे 24 अक्टूबर की रात से मौसम बदलेगा और बारिश होने की संभावना बनने वाली है। आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी की गई नई रिपोर्ट के अनुसार मौसम कब से बदलने वाला है। 

देखें नई मौसम रिपोर्ट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

22 अक्तूबर, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में 24 अक्टूबर तक मौसम खुश्क परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 24 अक्टूबर देर रात्रि से हवाओं के बदलाव  उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना से 25 व 26 अक्तूबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 

26 अक्तूबर के बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की सम्भावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना  है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी आने की संभावना है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News