पश्चिमी जॉन एवं इन्टर जॉन खो खो प्रतियोगिता 5 जनवरी से
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में आगामी 05 जनवरी, 2015 से 05 फरवरी, 2015 तक पश्चिमी जॉन एवं इन्टर जॉन खो खो प्रतियोगिता जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रतापनगर स्थित नवनिर्मित मैदान पर आयोजित की जायेगी।

कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि महीने भर चलने वाली इस खो खो प्रतियोगिता मंें गोवा, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र के लगभग 500 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेगे। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव भवानीपाल सिंह ने बताया कि खो खो की सभी प्रतियोगिताएं प्रतापनगर स्थित नवनिर्मित खेल मैदान पर आयोजित की जायेगी।
बाहर से आने वाले खिलाडि़यों को ठहरने के लिए विश्वविद्यालय क विभिन्न परिसरों में की जायेगी। महिने भर चलने वाली प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित सम्पन्न करवाने के लिए समितियों का भी गठन किया गया है।