पश्चिमी जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता का आगाज 26 जनवरी से

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में आगामी 26 जनवरी, 2015 से 30जनवरी, 2015 तक पश्चिमी जॉन पुरूष खो खो प्रतियोगिता जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रतापनगर स्थित नवनिर्मित मैदान पर आयोजित की जायेगी।

 | 

कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाली इस खो खो प्रतियोगिता मंें गोवा, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र की 40 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेगे। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि पुरूष खो खो की सभी प्रतियोगिताएं प्रतापनगर स्थित नवनिर्मित खेल मैदान पर आयोजित की जायेगी।

उन्होने बताया कि शनिवार से टीमों का आना शुरू हो जायेगा। बाहर से आने वाले खिलाडि़यों को ठहरने के लिए डबोक परिसर में बने छात्रावास में की गई है। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के निदेशक प्रो. सीपी अग्रवाल ने बतया कि इस प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित सम्पन्न करवाने के लिए समितियों का भी गठन किया गया है।

उन्होने बताया कि 25 फरवरी से इंटर जोन पुरूष खो खो प्रतियोगिता का आयोजन भी विद्यापीठ की मेजबानी में ही किया जायेगा। ज्ञातव्य रहे है कि इससे पहले विद्यापीठ की मेजबानी में पश्चिमी जोन महिला खो खो एवं इंटर जोन महिला खो खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था जिसमें पश्चिमी जोन प्रतियोगिता में मुम्बई विवि की टीम तथा इंटर जोन महिला खो खो प्रतियोगिता मे कालीकट विवि अव्वल रहीे थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News