पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद क्या है आपके शहरों के नए रेट ? यहां देखें लिस्ट
Petrol Diesel Price : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी की गई है। बीते नौ दिनों में यह बढ़ोतरी तीसरी बार की है। आज यानी 23 मई 2026, बुधवार को सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। आज डीजल के कीमत में भी 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आज सुबह 6 बजे से बढ़े हुए दाम लागू हो गए हैं।
कच्चा तेल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, LPG और जेट फ्यूल पर 1,380 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है। Petrol Diesel Price
शहर पेट्रोल डीजल का भाव
दिल्ली 99.51 92.49
कोलकाता 110.64 97.02
मुंबई 100.49 95.02
चेन्नई 105.31 96.98
नोएडा 99.51 92.84
चंडीगढ़ 86.94 98.95
लखनऊ 99.28 92.64
पटना 110.49 96.53
रांची 102.60 97.66
भोपाल 111.71 96.85
मामूली तेजी
कच्चे तेल की कीमत में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज थोड़ी बहुत तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 0.96 फीसदी तेजी के साथ 103.5 Dollar प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह WTI क्रूड भी 0.25 फीसदी तेजी के साथ 96.60 Dollar प्रति बैरल पर है। इंडियन बास्केट क्रूड में भी तेजी आई है और यह 0.45 फीसदी तेजी के साथ 109.3 Dollar प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।Petrol Diesel Price
ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव जब बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। Petrol Diesel Price... HPCL उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
