3 किलोवाट के सोलर पैनल पर क्या-क्या चल सकता है ? आइए जाने
Udaipur Times, Solar Panel : अगर आपके भी घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगा हुआ है ये आप 3 किलो वाट का सोलर पैनल घर पर लगवाने की सोच रहें है तो आज हम आपके लिए बहुत ही जरूरी जानकारी लेकर आए है। सोलर प्लांट आज के समय में सब जगह तेजी से लगाए जा रहे है। सोलर प्लांट से बिजली बिल में बड़ी बचत होती है।
कई जगह बिजली कटौती की समस्या खत्म हो जाति है। सोलर प्लांट होने से दिन में बिजली की चिंता नहीं रहती। बैटरी लगवाने पर रात में भी बैकअप मिल सकता है। सोलर प्लांट लगाने का सबसे बड़ा फायदा है ये है की इससे आपका घर का बिजली बिल भी काफी कम हो जाता है। सोलर प्लांट लगाने के बाद सूरज की रोशनी से फ्री में बिजली बनती है। इसे लगवाने पर हर महीने आने वाला बिजली बिल काफी कम हो सकता है। Solar Panel Subsidy
सोलर सिस्टम की लाइफ लगभग 20–25 साल होती है। 3 किलोवाट का सोलर प्लांट घर के लिए एक अच्छा मिड-रेंज सिस्टम माना जाता है। लेकिन इसमें कितने AC और पंखे चलेंगे, यह सीधा-सीधा एक फिक्स नंबर नहीं होता। आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी....
कितना पावर देता है?
3 किलोवाट का मतलब है कि यह सिस्टम अधिकतम 3000 वाट बिजली एक समय पर बना सकता है। भारत में औसतन 4–5 घंटे की अच्छी धूप मिलती है, इसलिए यह सिस्टम रोज़ लगभग 12–15 यूनिट (kWh) बिजली बना सकता है। Solar Panel Subsidy
AC की बिजली खपत समझें
AC सबसे ज्यादा बिजली खाने वाले उपकरणों में से एक है:
1 टन AC: लगभग 1000–1500 वॉट Solar Panel Subsidy
1.5 टन AC: लगभग 1500–2200 वाट
अगर आप 1.5 टन का AC चलाते हैं, तो इसमें 1.5–2.2KW खर्च होगा। इसका मतलब है कि 3 किलोवाट सिस्टम में आप एक समय पर सिर्फ 1 AC आराम से चला सकते हैं, लेकिन उसके साथ ज्यादा भारी लोड नहीं जोड़ सकते।
कितने पंखे चल सकते हैं
एक सामान्य सीलिंग फैन लगभग 60–80 वाट लेता है। अगर हम 70 वॉट मान लें तो 10 पंखे में 700 वाट लगेंगे और 5 पंखे चलाने में 350 वाट लगेंगे। इसलिए पंखे ज्यादा लोड नहीं डालते और कई पंखे आसानी से चल सकते हैं। Solar Panel Subsidy
कितने AC और पंखे चल सकते हैं?
अगर आप सिर्फ पंखे चलाना चाहते हैं, तो 15–20 पंखे आराम से चलेंगे। लगभग 1000–1200 वॉट में आप 10–12 पंखे, 5–6 LED लाइट, TV आदि चला सकते हैं। 3 किलोवाट सिस्टम में 2 AC एक साथ चलाना मुश्किल है, क्योंकि 2 AC चलाने में लगभग 3000–4000 वाट खर्च होंगे। यह सिस्टम की क्षमता से ज्यादा हो जाता है। Solar Panel Subsidy
बैटरी vs बिना बैटरी सिस्टम
On-grid सिस्टम: दिन में अच्छा काम करेगा, रात में नहीं।
Off-grid (बैटरी वाला): रात में भी AC/पंखे चला सकते हैं, लेकिन बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।
AC चलाने के लिए बैटरी कैपेसिटी बहुत बड़ी होनी चाहिए। Solar Panel Subsidy
इसलिए हमेशा सिस्टम को 100% लोड पर प्लान नहीं करना चाहिए। 3 किलोवाट सोलर प्लांट में आप 1 AC (1–1.5 टन) आराम से चला सकते हैं। उसके साथ ही 8–12 पंखे और बाकी छोटे उपकरण चला सकते हैं। 2 AC एक साथ नहीं चला सकते हैं। Solar Panel Subsidy अगर आपका लक्ष्य 2 AC चलाना है, तो कम से कम 5 किलोवाट सोलर सिस्टम लेना बेहतर रहेगा।
