अगस्त में कैसा रहेगा मानसून का असर ! सितंबर में दिखेगा अल नीनो का रौद्र रूप, जाने बारिश को लेकर नई अपडेट
Udaipur Times, Rain Prediction, Weather Report : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है आज देश के कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है। जुलाई में बढ़िया बारिश देखने को मिली है। अगस्त में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है। IMD ने शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान में कहा कि अगस्त में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत महासागर में सक्रिय मध्यम तीव्रता के अल नीनो का असर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को कमजोर कर सकता है। इसके अलावा अगस्त में सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है।
IMD की नई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में देशभर में सामान्य का 94 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 95 प्रतिशत तक की बारिश को सामान्य माना जाता है। Rain Prediction
बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार पूरे देश में बारिश कमजोर रहने का अनुमान है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। नई रिपोर्ट के मुताबिक प्रायद्वीपीय भारत, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम के कुछ इलाकों में भी अगस्त-सितंबर के दौरान अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। Rain Prediction
बढ़ सकता है अल नीनो का असर
IMD के अनुसार जुलाई मे बने कई निम्न दवाव के क्षेत्र और मॉनसूनी डिप्रेशन ने अल नीनो के असर को काफी हद तक संतुलित कर दिया था। लेकिन अगस्त में ऐसे सिस्टम कम बनने की आशंका है। फिलहाल अल नीनो मध्यम श्रेणी में है और सितंबर में इसके और मजबूत होने के संकेत है। Rain Prediction
मौसम विभाग के अनुसार कुछ अंतरराष्ट्रीय मॉडल सितंबर तक पॉजिटिव इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) बनने की संभावना जता रहे है, जिससे अल नीनो का असर कुछ कम हो सकता है। IMD के मॉडल अभी आईओडी को तटस्थ स्थिति में ही दिखा रहे है।
