हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, जाने IMD का पूर्वानुमान
Udaipur Times, Haryana Weather: हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ है। आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वालै है, आइए जानते हैं..
मौसम विभाग ने हरियाणा में रविवार को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विभाग के अनुसार, हरियाणा में मानसून की सक्रियता अब कम हो सकती है। वहीं 11-12 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।
अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल:
हरियाणा में 10 अगस्त राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों, जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहेंगे।
11 अगस्त को प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हिसार, जींद, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा में गरज के साथ बारिश की उम्मीद है। भारी बारिश से कुछ इलाकों में पानी भर सकता है।
12 अगस्त को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और पलवल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
13 अगस्त के दिन कुछ इलाकों में मानसून की हालत कमजोर हो सकती है। हालांकि, दोपहर और शाम को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
14 अगस्त को मानसून सिस्टम के फिर से एक्टिव होने के संकेत हैं। अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत समेत कई जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
15 अगस्त को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह और दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
16 अगस्त के दिन मानसून की एक्टिविटी जारी रह सकती है। उत्तरी और मध्य हरियाणा के कई जिलों में बारिश की उम्मीद है, जबकि दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में मौसम काफी सूखा रह सकता है।
