हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में 18 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम, देखें IMD का नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Weather Report : हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है, हाल ही में IMD ने नया पूर्वानुमान जारी करते हुए हरियाणा, पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में 14 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक हेवी रेन का येलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में आज और 13 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है
14 और 15 तारीख को कई स्थानों पर और उसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है
राज्य में 14, 15, 16, 17 और 18 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है









