Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग ने बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 18 अक्टूबर को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फरीदाबाद में 32.8 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम के फर्रुखनगर में 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में दोपहर के समय धूप में गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय तापमान अपेक्षाकृत कम रहने से हल्की ठंडक बनी रहेगी। महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र में भी दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।
विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।