Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में अक्टूबर शुरू होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली है। विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में बारिश नहीं होने और मौसम शुष्क रहने से दिन का तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 7 और 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। इसके अलावा अगले सात दिनों के लिए प्रदेश में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान दर्ज किए गए मौसम आंकड़ों में अधिकांश केंद्रों पर बारिश शून्य रही। बारिश नहीं होने से मौसम में नमी और बादलों का प्रभाव कम रहा, जबकि दिन में धूप निकलने के कारण तापमान बढ़ा। यही वजह है कि अक्टूबर के शुरुआती दिनों में भी दोपहर के समय गर्मी का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस दौरान किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन के तापमान में तत्काल बड़ी गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है।