हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें 10 नवंबर की नई रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें 10 नवंबर की नई रिपोर्ट 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। पिछले पांच दिनों से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बिल्कुल कम हो गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने और रात के तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में स्मॉग की स्थिति देखने को मिल रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने 10 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

नवंबर,2026 :

मौसम: हरियाणा  राज्य में पिछले पांच दिनों में मौसम खुश्क रहा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने तथा रात्रि तापमान कम होने से धुआं व धूल के कण वातावरण में नमी में मिलने से राज्य में कहीं कहीं स्मॉग की स्थिति भी बनी हुई है।

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 10 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।  कल 5 नवंबर को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई परंतु बाद में मौसम साफ संभावित। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।  इस दौरान राज्य में कहीं कहीं अलसुबह हल्की धुंध रहने की भी संभावना है। 

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News