हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चूका है। प्रदेश में मानसून सीजन समाप्त होने के बाद अब मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 6 और 7 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया है की अगले 7 दिनों के लिए प्रदेश में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कल गुरुवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस साल हरियाणा में मानसून का प्रवेश कुछ हिस्सों में 1 जुलाई को हुआ था और 9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पहुंच गया था। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में कुल 322.5 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 430.7 मिमी होती है। इस तरह पूरे मानसून सीजन में बारिश 25% कम रही।
विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं है। अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने से दिन के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। 6 और 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना के बाद मौसम फिर शुष्क होने का अनुमान है।