हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। कल बुधवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विब्झाग ने बताया की प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन के समय लोगों को दोबारा गर्मी महसूस होने लगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक हरियाणा में शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है और किसी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News