हरियाणा में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया है की प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 28 और 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले करीब 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतिया में ओले गिरने और हिसार व फतेहाबाद में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुरुग्राम के मौसम केंद्र पर सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और महेंद्रगढ़ में 17.1 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, करनाल में 17.5 डिग्री और हिसार में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम में बदलाव और कहीं-कहीं बारिश के बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News