हरियाणा में 30 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम ! देखें IMD का नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई तो वहीं कुछ जगहों पर जमकर गर्मी का असर दिखा है। पिछले कुछ दिनों में मानसून सक्रिय रहने के बावजूद प्रदेश में बारिश में कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने की संभावना बनने वाली है जिससे कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।
आइए देखें मौसम की ताजा अपडेट....
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जिससे दोनों राज्यों में गर्मी से लोगों को राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर, बठिंडा, लुधियाना, पठानकोट, मिलीमीटर, होशियारपुर, जालंधर, मोहाली में भी भारी बारिश की चेतावनी है।
मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा नीचे की और जैसलमेर, गुना, सीधी, डेल्टागंज से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी बनी होने से कहीं कहीं बारिश हो रही है। अरब सागर से नमी वाली हवाएं तथा दक्षिण पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है
मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ बढ़ने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है जिससे कल 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी परंतु रात्रि तापमान में कमी आने की संभावना है ।
