हरियाणा में 15 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ! देखें कब होगी बरसात ?

 | 
हरियाणा में 15 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ! देखें कब होगी बरसात ? 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की 15 जुलाई तक मौसम में क्या बदलाव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और 15 जुलाई तक मौसम बदलाव रहने से बालपन की आवाजाही रहने वाली है। आइए देखें नई मौसम रिपोर्ट 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

10 जुलाई,2026 :

मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, हिसार, गोरखपुर, पूर्णिया, मिजोरम तक बनी हुई है जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है जिससे  हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 11 जुलाई के बाद कमी आने की संभावना बन रही है। हरियाणा राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। 

इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों  में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है परंतु दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा वातावरण में नमी में कमी आने  की संभावना है । 

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News