हरियाणा में 2 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल चुका है। प्रदेश में फिर से एक बार गर्मी ने अपना कहर दिखाना शूर कर दिया है ऐसे में सभी लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई 2 जुलाई तक के मौसम की नई रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
27 जून, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने व तापमान में बढ़ोतरी से कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। दो जुलाई के बाद ही मानसूनी हवाओं के कारण प्रीमानसून बारिश की भी संभावना बन रही है जिससे तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
