हरियाणा में 20 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम ! देखें कब-कब होगी बरसात ?
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बिगड़ते ही विभाग ने आज 15 जुलाई को नया अलर्ट जारी किया है। हाल ही में कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है जिसके चलते खेतों में भी काफी नुकसान हुआ है। आइए जानते है अब 20 जुलाई तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। जाने कब-कब बरसात होने वाली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
15 जुलाई,2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा जम्मू , देहरादून, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, बांकुरा, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में कमी 20 जुलाई तक बने रहने की संभावना है जिससे राज्य में 20 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।
इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा होने के कारण बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है परंतु ज्यादातर स्थानों पर मौसम खुश्क रहने की संभावना है परंतु 20 जुलाई के बाद मानसून की ट्रफ नीचे आने की संभावना से फिर से मानसून की थोड़ी सक्रियता बढ़ने की संभावना बन रही है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
