Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिलहाल बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बिल्कुल ही कम हो गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने 21 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
16 नवंबर,2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार