हरियाणा में 12 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें नई मौसम रिपोर्ट ?

 | 
हरियाणा में 12 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें नई मौसम रिपोर्ट ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में आज 7 सितंबर सोमवार को मौसम विभाग ने नई वेदर रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है, आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आइए देखें नई वेदर रिपोर्ट के अनुसार कब बारिश होने वाली है तो कब मौसम साफ रहने वाला है। 

देखें पूरी अपडेट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

7 सितम्बर, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर,नारनौल, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है तथा एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरप्रदेश   के ऊपर बना हुआ है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता 8 सितम्बर से कम होने की संभावना बन रही है। जिससे राज्य में 12 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर  पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक या छिटपुट बारिश की ही संभावना है । 

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News