हरियाणा में 18 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें कब-कब होगी बारिश ?

 | 
हरियाणा में 18 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें कब-कब होगी बारिश ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। आज 12 सितंबर को मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए 18 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। 

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। 15 सितम्बर से मानसून ट्रफ एक बार फिर से राज्य के आसपास आने की संभावना है जिससे मानसून की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आइए देखें नई ममौसम रिपोर्ट....

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

12 सितम्बर, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, राजगढ़, बैतूल, गोपालपुर से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी बनी हुई है। इस के साथ कुछ नमी वाली हवाएं छत्तीसगढ़ से होते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से भी राज्य की तरफ आ रही है जिससे बीच बीच में आंशिक बदलवाई बनी हुई है जिससे मौसम अगले दो दिनों तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। 

परंतु 15 सितम्बर से मानसून ट्रफ एक बार फिर से राज्य के आसपास आने की संभावना है जिससे मानसून की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे राज्य में 15 सितम्बर देर रात्रि से 18 सितम्बर के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व  गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News