Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, आज मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए 25 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आइए आज जानते है मौसम विभाग के नई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कब-कब बारिश होने वाली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
19 सितम्बर, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा 19 सितम्बर से राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलौदी, खाजूवाला तक आ गई है। साथ ही राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन बनने से हवाओं में बदलाव पुरवाई से पश्चिमी होने की संभावना बन रही है जिससे मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा दक्षिण की तरफ नीचे मध्य भारत की और जाने की संभावना बन रही है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में कमी आने तथा जल्दी वापिसी की संभावना बन रही है।
राज्य में अगले पांच दिनों में 25 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे बीच बीच में हल्के बादल रहने की संभावना है इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा कम होने तथा सुबह शाम की हल्की ठंड रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार