हरियाणा में 29 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें कब होगी बारिश ?

 | 
हरियाणा में 29 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम, देखें कब होगी बारिश ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी कर करते हुए बताया की 29 सितंबर तक की मौसम कैसा रहने वाला है। आइए देखते है कब मौसम बदलेगा और कब बारिश होगी ?

देखें मौसम रिपोर्ट.... 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

24 सितम्बर, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान :- मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, दिशा, नलियां तक आ गई है।  जिससे हरियाणा राज्य में पिछले एक सप्ताह से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहा व दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

परंतु मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव  हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी होने तथा 26 सितम्बर रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है तथा 27 से 29 सितम्बर के दौरान हरियाणा के उत्तरी  जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु बाद में राज्य में मौसम खुश्क संभावित।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News