राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज थोड़ा बदल रहा है। प्रदेश के कुछ शहरों में सोमवार को भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में दिन के साथ-साथ कई शहरों में रात में भी तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी का असर कम रहा। विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और गर्मी-सर्दी इसी तरह की रहने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटे का मौसम देखें तो प्रदेश के सभी शहरों में आसामान साफ रहा और दिनभर धूप रही। विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार दिन में बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर में पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा।

बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू में रात का तापमान भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर ही है।

सोमवार को ​सबसे ज्यादा ठंडी रात माउंट आबू में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, ये यहां सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News